पिंजौर | गांव बुर्जकोटियां से दो नाबािलग चचेरी बहनें 10 मई से लापता हैं। पिंजौर थाने की अमरावती पुलिस चौकी में दर्ज करवाई शिकायत में शिवचरण ने बताया कि 10 मई को घर में किसी को कुछ बताए बिना ही उसकी छोटी बेटी मनप्रीत और उनके छोटे भाई की लड़की अनीता (17) गई थीं। जब नहीं लौटी तो घरवालों ने सभी जगह पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोनों आज तक नहीं लौटी हैं। पुलिस ने धारा 346 के तहत मामला दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।