पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्ल्ड योगा फेस्टिवल और चैंपियनशिप में पिंजौर के हेमंत धीमान ने जीता सिल्वर मेडल

वर्ल्ड योगा फेस्टिवल और चैंपियनशिप में पिंजौर के हेमंत धीमान ने जीता सिल्वर मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटरनेशनल योगा फेडरेशन के तत्वावधान में वर्ल्ड रियल योगा अलायंस की ओर से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में तीन सप्ताह से तीसरा वर्ल्ड योगा फेस्टिवल एवं चैंपियनशिप चल रही है। इसमें पिंजौर की शिवालिक वारियर्स अकेडमी के हेमंत धीमान ने सिल्वर मेडल जीता है, जिसमें हेमंत ने अकेडमी और एरिया का नाम रोशन किया है।

अकेडमी के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हेमंत पहले भी स्टेट लेवल और नेशनल लेवल पर योगा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर मेडल जीत चुका है। उन्होंने बताया कि शिवालिक वारियर्स अकेडमी की ओर से हेमंत के अलावा दो ओर स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था, जिनमें लक्की और मोनिका हैं। अगले महीने जून में पटियाला में होने वाले डिस्ट्रिक्ट लेवल ताईक्वांडो कंपीटिशन में भी ये हिस्सा लेंगे।

खबरें और भी हैं...