पंचकूला| हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ-70 संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जिला पंचकूला कार्यकारणी व सभी खंडों के तीन वर्षीय चुनाव प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सरीन व उपप्रधान साहब सिंह की देखरेख में सपंन्न हुआ। चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपप्रधान विक्रम सिंह भट्टी द्वारा की गई। इसमें सर्वसहमति से भट्ट राजेश शर्मा को जिला प्रधान तथा बंत सिंह को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। चुनाव में नियुक्ति किए गए पदाधिकारियों के पदों की जानकारी देते हुए विक्रस सिंह भट्टी ने बताया कि अजय कोषाध्यक्ष, विजय कुमार तथा रोशन कुमार जलौली व शीशपाल को उपप्रधान, सुनील गुप्ता को प्रेस सचिव, गुरमेल सिंह को ऑडिटर, अंजना कौशिक को महिला विंग की प्रधान चुना गया। वहीं खंड स्तर पर पिंजौर खंड से दर्शन सिंह को प्रधान, मोहन सिंह को उपप्रधान, तथा रूपेश भारद्वाज को महासचिव चुना गया। खंड रायपूररानी से रामकरण को प्रधान, नवनीत को उपप्रधान तथा अश्वनी कुमार को महासचिव, खंड बरवाा से योगिन्द्र कुमार शर्मा को प्रधान चुना गया।