पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंडर 14 शैमफर्ड ने सेंट जेवियर्स को हराया

अंडर-14 शैमफर्ड ने सेंट जेवियर्स को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शैमफर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल पिंजौर में रविवार को चार दिवसीय समर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन का शुभारंभ किया गया। इसमें ट्राईसिटी की 8 टीमें भाग ले रही हैं। रविवार को अंडर-14 आयु वर्ग में 6 मैच हुए। पहला मैच शैमफर्ड और विवेकानंद बद्दी के बीच हुआ। इसमें विवेकानंद स्कूल बद्दी ने जीत हासिल की। दूसरा मैच शैमफर्ड और सेंट जेवियर्स पंचकूला में हुआ। इसमें शैमफर्ड ने सेंट जेवियर्स को हराया। तीसरा मैच अत्री स्कूल क्रिकेट अकेडमी और बद्दी विवेकानंद के बीच हुआ। इसमें विवेकानंद बद्दी स्कूल जीता है।

चौथा शैमफर्ड और विवेकानंद के बीच हुआ। इसमें शैमफर्ड ने जीत हासिल की। स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर संतोष पांडे ने बताया कि यह लीग मैच के साथ-साथ ‘नॉक आउट’ मैच शृंखला है, जिसमें 10 ओवर की गेम रहेगी। विजेताओं को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज और ‘मैन ऑफ द मैच’ आदि पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। शैमफर्ड पिंजौर की अत्याधुनिक पिच पर होने वाले चार दिवसीय मैच का समापन 23 मई 2018 को होगा।

खबरें और भी हैं...