पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को खत्म करने को मुहिम चलाएंगे: बंसल

युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को खत्म करने को मुहिम चलाएंगे: बंसल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवालिक विकास मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपांशु बंसल ने मंच की पिंजौर युवा इकाई का गठन करते हुए राहुल नानू को शिवालिक विकास मंच पिंजौर युवा इकाई का अध्यक्ष और रविंद्र को चेयरमैन घोषित किया। इस मौके पर दर्जनों युवाओं ने मंच को अपना समर्थन दिया। बंसल ने कहा कि गत दिवस उन्होंने युवाओं की बैठक में निर्णय लिया कि आने वाले समय में मंच की युवा इकाई क्षेत्र में युवाओं के अंदर बढ़ती नशे की लत को समाप्त करने के लिए एक मुहिम चलाएगी जिसमें वो युवा वर्ग को इससे दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे और सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इसके अलावा मौजूदा सरकार द्वारा चुनावों से पहले युवाओं से जो नौकरी लगवाने के वादे किए थे उसमें भी उन्होंने युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। आने वाले दिनों में युवा सरकार से अपने हकों की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर परविंदर, राजदीप, सजल, सौरव, सोनू, रविंद्र, नानू, मनीष पंिडत, शंभु, कुलदीप, मनी आदि समेत दर्जनों युवा मौजूद रहे।

मुरादनगर से कैम्बवाला तक ढाई किमी रोड का काम शुरू

भास्कर न्यूज|बरवाला/रायपुररानी

खंड बरवाला व हलका कालका के गांव मुरादनगर से कैम्बवाला तक लिंक रोड का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लिंक रोड पर गटका डाले जाने का कार्य शुरू हो गया है। लिंक रोड पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है। कैम्बवाला वासी सुरिंद्र कहते हैं कि लिंक रोड का पुनर्निर्माण होने से आसानी होगी। करीब ढाई किमी दूरी के इस लिंक रोड का पुनर्निर्माण होने से आवाजाही को सुविधा होगी। वहीं, ठेकेदार कर्म सिंह के मुताबिक कैम्बवाला से मुरादनगर लिंक रोड, कंडईवाला से कैम्बवाला लिंक रोड, त्रिलोकपुर से खेतपुराली लिंक रोड खेतपुराली से गणेशपुर लिंक रोड तथा रत्ता-टिब्बी से बधौर लिंक रोड पुनर्निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। लिंक रोड पुनर्निर्माण होने से आवाजाही को आसानी होगी। वहीं, पीडब्ल्यूडी के उपमंडल अभियंता आरसी जैन और कनिष्ठ अभियंता एमपी शर्मा के मुताबिक इलाके की मंजूर लिंक रोड्स के पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं।

सफाई कर्मियों से अन्याय नहीं होने देंगे: दमदमा

कालका|शनिवार को कालका नगर निगम जोन में बैठे निलंबित सफाई व दमकल कर्मियों से भाजपा पंचायती राज जिला संयोजक व जिला परिषद सदस्य भाग सिंह दमदमा समस्या सुनने कालका पहुंचे। कहा कि नगर निगम द्वारा उन्हें सस्पेंड करने के गलत नोटिस दिए गए हैं, जबकि पूरे प्रदेश में धरने जारी हैं। केवल कालका के कर्मचारियों से भेदभाव किया जा रहा है। भाग सिंह दमदमा ने कहा कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और दमदमा ने सांसद रतन लाल कटारिया व जिला अध्यक्ष भाजपा दीपक शर्मा से बात कर सारे हालात से अवगत करवाया।

खबरें और भी हैं...