पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंटिंग कंपीटिशन के विजेता सम्मानित

पेंटिंग कंपीटिशन के विजेता सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिंजौर|हरियाणा टूरिज्म कारपोरेशन द्वारा पिंजौर के मुगल गार्डन में बैसाखी मेले के उपलक्ष्य में गत दिवस आयोजित ड्राइंग, पेंटिंग कंपीटिशन के विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी है। टूरिज्म विभाग पिंजौर इंचार्ज रंजन अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के सीनियर विंग में विवेकानंद स्कूल एचएमटी पिंजौर 12वीं कक्षा के हर्ष कुमार प्रथम, न्यू इंडिया सीनियर सेकंडरी स्कूल पिंजौर, 11वीं की हिमांशी द्वितीय, सेंट सोल्जर स्कूल ढकौली 9वीं की शिवानी तृतीय, जूनियर विंग में सेंट विवेकानंद स्कूल पिंजौर 8वीं की इफरा सैफ प्रथम, न्यू इंडिया स्कूल की मोदीता द्वितीय, विवेकानंद स्कूल 8वीं क्लास की दीक्षा तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को टूरिज्म विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।

खबरें और भी हैं...