ब्राह्मण समाज ने दिखाने थे काले झंडे, सीएम चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नहीं आए
पंचकूला | ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विदेश यात्रा से लौटने पर एयरपोर्ट पर उन्हें काले झंडे दिखाने का ऐलान किया हुआ था। इस वजह से ब्राह्मण समाज के लोग दिल्ली एयरपोर्ट पर भी एकत्र हुए। मुख्यमंत्री नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद हवाई जहाज से उतरकर एयरपोर्ट के अंदर से ही हेलिकॉप्टर में बैठ गए। ये हेलिकॉप्टर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरने के बजाय पिंजौर में उतरा। पिंजौर में हेलिकॉप्टर उतरने के बाद वह कार में बैठकर सेक्टर 2 स्थित चंडीगढ़ बीजेपी ऑफिस पहुंचे। सीएम ने कहा कि वह एकाध दिन में ही ब्राह्मण समाज के लोगों को बातचीत के लिए बुलाएंगे। उनकी समस्या सुनी जाएगी।