इंडियन आर्मी पंजाब ने डीएसएम क्लब को हराकर किया ट्राॅफी पर कब्जा
इंडियन आर्मी पंजाब ने जीता पहला डीएसएम वॉलीबॉल टूर्नामेंट डीएसएम कालका-पिंजौर द्वारा करवाया गया। वॉलीबॉल टूर्नामेंट में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में इंडियन आर्मी पंजाब ने एसएसडी क्लब कालका को 25-20, 25-19 प्वॉइंट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर पार्षद सतविंदर टोनी पिंजौर नगर निगम पंचकूला ने किया और जल्दी ही पिंजौर रतपुर में कॉलोनी पार्क निर्माण और खेलों के लिए जमीन भी उपलब्ध करवाएंगे। इस मौके पर फाइनल मैच में चीफ गेस्ट विशिष्ट अतिथि भारतीय वॉलीबॉल टीम कोच सुभाष कालका, विशिष्ट अतिथि भाग सिंह दमदमा जिला परिषद मेंबर, विशिष्ट अतिथि अनिल धीमान प्रेसिडेंट सोलन व विशेष अतिथि राकेश शर्मा ने बताया कि खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। विशिष्ट अतिथि भारतीय वॉलीबॉल टीम के कोच सुभाष शर्मा ने कहा कि सरकार की नीतियों के माध्यम से हमारी मांग है कि पिंजौर में एक वॉलीबॉल खेल ग्राउंड का निर्माण करवाया जाए। साथ-साथ ही सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्दी ही कॉमनवेल्थ के लिए खिलाड़ियों को उनका इनाम नहीं मिलेगा तो कालका से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इसमें सैकड़ों लोकल, नेशनल और इंटरनेशनल प्लेयर भाग लेंगे। इस अवसर पर एसडीएम क्लब के प्रेसिडेंट दर्शन सिंह जनरल सेक्रेटरी, प्रमोद राणा, राजन शर्मा व सुभाष गर्ग सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।