पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाडपुरा गांव में घर की चार दीवारी के अंदर रखा ट्रांसफार्मर दे रहा है हादसे को न्योता

लाडपुरा गांव में घर की चार दीवारी के अंदर रखा ट्रांसफार्मर दे रहा है हादसे को न्योता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपलवाड़ा| ग्राम पंचायत रवांजना डूंगर के लाडपुरा गांव में से 33केवी की लाइन गुजर रही है। इस लाइन का ट्रांसफार्मर गांव के गजानंद पुत्र रामकरण बैरवा के मकान के पास चारदीवारी के अंदर रखा हुआ है। ट्रांसफार्मर में से आए दिन चिंगारियां निकलती रहती है, जिससे यहां हादसे की संभावना बनी रहती है। कई बार बिजली निगम के अभियंताओं को अवगत करा दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भय है।

खबरें और भी हैं...