पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएल में सट्‌टा लिखते 4 गिरफ्तार

आईपीएल में सट्‌टा लिखते 4 गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएल मैच में सट्‌टा लिख रहे 4 लोगों को पुलिस ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। सटाेरियों के पास से 12 हजार 600 रुपए नकद, 6 मोबाइल, एक टीवी बरामद हुआ है। मंगलवारा पुलिस ने शनिवार रात 10.00 बजे पुराना बस स्टैंड के एक घर में छापामार कार्रवाई की। घर में किशन पटेल (♦27) आजाद वार्ड, राजकुमार उर्फ राजा कीर (25) पुरानी बस्ती, मुकेश श्रीवास्तव (30) कस्तूरबा वार्ड और विपिन कहार (29) विनोभा वार्ड को सट्‌टा लिखते गिरफ्तार किया। टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया चार लोगाें को गिरफ्तार किया गया। आईपीएल मामले में मुख्य खाईबाज हाफिज है। उसकी तलाश की जा रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल से सट्‌टे में लिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...