पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर वधुओं को एक दूसरे का सम्मान करने की दी नसीहत

वर-वधुओं को एक-दूसरे का सम्मान करने की दी नसीहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीय आरएनए एक्सीलेंस स्कूल में शनिवार को मुस्लिम समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। इसमें 20 जोड़ों का निकाह कराया गया। नगरपालिका ने कार्यक्रम मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत किया। पिपरिया आसपास, रायसेन, छिंदवाड़ा जिले के जोड़े शामिल हुए। जामा मस्जिद के पेश इमाम आमिर रज़ा एवं अन्य पेश इमाम ने निकाह कराए। जोड़ों को जीवन में संयम और समन्वय से रहकर एक-दूसरे का सम्मान करने की नसीहत दी। समाज में बेटियों की इज्जत करें उन्हें पढ़ाएं और आगे बढ़ने दें। भाजपा जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, प्रदेश सदस्य संपत मूंदड़ा, नपाध्यक्ष राजीव जायसवाल, जनपद अध्यक्ष अर्चना साहू, महिला माेर्चा जिलाध्यक्ष ललिता पुर्विया, उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, अनंतराम साहू, हिम्मतसिंह मुख्त्यार, कमर अहमद, इमरान अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष रहीम शाह, ग्रामीण अध्यक्ष पुरुषोत्तम रघुवंशी, सरपंच राजा पटेल, नगर अध्यक्ष भाजपा गोपालदास दूदानी, पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा, अरविंद राय, हेमंत भन्नरवार सहित नागरिकगण एवं पार्षद शामिल थे।

पिपरिया। निकाह कार्यक्रम में मंच पर बैठीं दुल्हन।

भास्कर संवाददाता | पिपरिया

खबरें और भी हैं...