पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामपुर खरीदी केंद्र पर बारदाने खत्म, एसडीएम ने किया दौरा

रामपुर खरीदी केंद्र पर बारदाने खत्म, एसडीएम ने किया दौरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामपुर केंद्र पर गेहूं खरीदी में असुविधा, परिवहन और बारदाने की समस्या सामने आने पर शनिवार को एसडीएम मदनसिंह ने रामपुर गेहूं खरीदी केंद्र का दौरा किया। समिति के पास बारदाने खत्म हो गए थे। खरीदी संबंधी अव्यवस्था खड़ी हो रही थी। एसडीएम ने बताया बारदाने पहुंचाए जाएंगे। गेहूं का उठाव तेजी से कराने के निर्देश दिए हैं। रविवार को रेलवे रैक लग रही है। उससे गेहूं बाहर भेजा जाएगा। रामपुर सहित अन्य गेहूं खरीदी केंद्रों से भी गेहूं का उठाव होगा। अभी 1.25 लाख क्विंटल गेहूं केंद्रों पर उठाव के लिए पड़ा है। जबकि 3.25 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। ब्लॉक में 8 गेहूं खरीदी केंद्र हैं। सहकारी समितियां खरीदी कर रहीं है। बारदाने खत्म होने के कारण समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने में परेशानी हो रही है। गेहूं का उठाव भी धीमे हो रहा है।

खबरें और भी हैं...