पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फैंसिंग के साथ होगा सांडिया और सिवनी में पौधरोपण, कार्य शुरू

फैंसिंग के साथ होगा सांडिया और सिवनी में पौधरोपण, कार्य शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांडिया और सिवनी में शासकीय जमीनों पर पौधरोपण होगा। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए फैंसिंग हो रही है। फैंसिंग का जायजा लेने मंगलवार को कमिश्नर उमाकांत उमराव ने सांडिया अौर सिवनी पहुंचे। प्रशासन जनभागीदारी से फैंसिंग करा रहा है। जुलाई में पौधरोपण होगा। कमिश्नर उमाकांत उमराव ने फैंसिंग कार्य के भूमिपूजन में शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक सांडिया में 200 बाय 100 मीटर और सिवनी में 50 बाय 30 मीटर में फैंसिंग होगी। फैंसिंग वाले एरिया में करीब 800 पौधे लगेंगे। कमिश्नर ने ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों से चर्चा की। एसडीएम रघुवंशी सहित सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। सांडिया में 25 एकड़ और सिवनी में 15 एकड़ जमीन है लेकिन जितने में सुरक्षित ढंग से पौधरोपण संभव है उसमें पौधरोपण होगा।

पौधरोपण कार्यक्रम हुआ लेकिन परिणाम निराशाजनक रहे। प्रशासन इस बार व्यवस्थित पौधरोपण करेगा। अभी से कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में सांडिया में 150 खंभे और सिवनी में 50 खंभे और फैंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं। जनभागीदारी से यह काम शुरू हो गया है। करीब 2 लाख पौधे रोपे गए थे। अधिकांश नष्ट हो गए। उनकी सुरक्षा के इंतजाम अच्छे नहीं थे। ट्री गार्ड भी घटिया दिए गए थे।

सांडिया रोड स्थित मछवासा नदी संरक्षण कार्य को कमिश्नर ने कार में बैठे-बैठे देखा। वे जल्दी होशंगाबाद के लिए निकल गए। जबकि नदी से कुछ दूरी पर विधायक ठाकुरदास नागवंशी और मंडी अध्यक्ष दिनेश पटेल उनका इंतजार कर रहे थे। मंडी अध्यक्ष पटेल ने उन्हें 2 मिनट रुकने के लिए भी कहा लेकिन वे समय कमी का हवाला देकर निकल गए।

मंडी अध्यक्ष ने आपत्ति जाहिर की। पटेल ने कहा पौधरोपण और जल संरक्षण का कार्य तो पिपरिया में लोगों के सहयोग से हो रहा है। यहां उन्हें समय देना था। मंडी अध्यक्ष ने कहा कमिश्नर उनके गृह ग्राम सिवनी और सांडिया में फैंसिंग कार्य का अवलोकन करने पहुंचे लेकिन जनप्रतिनिधियों को सूचना नहीं दी। कमिश्नर से बात करने के लिए कॉल किया लेकिन बात नहीं हो सकी।

पिपरिया। फैंसिंग कार्य का भूमिपूजन करते स्कूली बच्चे।

कमिश्नर ने मछवासा संरक्षण का कार्य देखा

सांडिया रोड स्थित मछवासा नदी संरक्षण के लिए जनभागीदारी से काम चल रहा है। कमिश्नर ने कार्य का निरीक्षण किया। नदी संरक्षण कार्य की प्रशंसा की।

फैंसिंग कराई जा रही है

फैंसिंग के साथ पौधरोपण की तैयारी हो रही है। भूमिपूजन और व्यवस्थाएं देखने कमिश्नर आए थे। जनभागीदारी से फैंसिंग कराई जा रही है। मदनसिंह रघुवंशी, एसडीएम

खबरें और भी हैं...