डापका में हो रही थी 15 साल की किशोरी की शादी, प्रशासन ने रुकवाई
पिपरिया| डापका में महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस टीम ने बाल विवाह रुकवाया है। महिला बाल विकास अधिकारी अमित शर्मा, सेक्टर सुपरवाइजर सरिता रघुवंशी ने किशोरी के परिवार वालों को कानूनी प्रावधान बताए। मार्कशीट मिलान और तथ्यों की जांच के बाद लड़की की उम्र 15 साल है। किशोरी के पिता ने अधिकारियों को आश्वासन दिया 18 साल की होने पर ही बेटी की शादी करेंगे। पंचनामा तैयार कर पुलिस को दिया ताकि कार्रवाई हो सके।