पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मछवासा नदी संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी

मछवासा नदी संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया| मछवासा नदी संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। बुधवार को श्रमदान और मशीनों से गहरीकरण हुआ। पूर्व नपाध्यक्ष सीमा कटकवार, पूर्व जनपद सदस्य ज्योति कटकवार सहित अन्य महिलाएं व बालिकाएं शामिल हुई । डॉ. बीजी व्यास, पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ. सतीश कटकवार, राजेंद्र हरदेनिया, प्रकाश मंडलोई, प्रशांत पाठक ने योगदान दिया। एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी की अगुवाई में मछवासा संरक्षण के लिए कार्य हो रहा है। इसमें शहर के विभिन्न संगठनों का योगदान मिल रहा है। 3 अप्रैल से लगातार सुबह 7 से 9 बजे तक श्रमदान के अलावा मशीनों से खुदाई और सफाई का काम हो रहा है। मछवासा में स्टॉप डेम बनाने की दिशा में काम चल रहा हैै ताकि बारिश का पानी रोका जा सके।

खबरें और भी हैं...