पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सचिवों संगठन ने की मनरेगा सहायक लेखाधिकारी को हटाने की मांग, एसडीएम को दिया ज्ञापन

सचिवों संगठन ने की मनरेगा सहायक लेखाधिकारी को हटाने की मांग, एसडीएम को दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत सचिवों ने एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी से जनपद की सहायक लेखाधिकारी अंजली जैन को पिपरिया से हटाने की मांग की। सरपंच संगठन ने भी सचिवों का समर्थन किया।

सचिव संगठन का कहना है कि सहायक लेखा अधिकारी ने तीन पंचायतों के सचिवों के खिलाफ अभद्रता की झूठी शिकायत एसडीएम से की। ज्ञापन में कहा अंजली बरेली रायसेन से अप-डाउन करती हैं। वे मुख्यालय पर नहीं रहती हैं। कार्यालय देरी से आती हैं। बिल और मस्टररोल पावती नहीं देती। अभद्र, अमर्यादित व्यवहार सचिवों से करती हैं। सचिवों ने कहा मनरेगा योजना के बिलों का भुगतान उपयंत्री और सहायक यंत्री के सत्यापन के बाद प्रस्तुत किए जाते हैं। जो गलत साबित कर दिए जाते हैं। सचिवों पर दबाव बनाया जाता है। अनावश्यक व्यवधान लेखा अधिकारी डालती हैं। लेखाधिकारी ने पंचायत डापका, पिसुआ और सिंगानामा पंचायत के सचिवों के खिलाफ झूठी शिकायत करके दबाव बनाया जा रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे खिलाफ शिकायत की। सचिव संगठन ने कहा रोजगार सहायकों की मासिक मानदेय राशि जमा करने में कटौती की जाती है। इसके पहले जैन भी सचिवों के खिलाफ अभद्र व्यवहार की शिकायत कर चुकी हैं। मामला फिलहाल जांच में है। एसडीएम मामले की जांच कराके आगे कार्रवाई करेंगे।

खबरें और भी हैं...