3 सचिवों ने की महिला सहायक लेखा अधिकारी से अभद्रता
मनरेगा की सहायक लेखाधिकारी अंजली जैन ने एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी को आवेदन देकर ग्राम पंचायत सचिव डापका, सिंगा नामा और पिसुआ के सचिवों के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की।
जैन ने कहा सचिवों ने उन पर नियम विरुद्ध भुगतान करने के लिए दबाव डाला है। ऐसा नहीं करने पर उनके साथ अभद्रता की। पिसुआ सचिव ने उनके कक्ष में जाकर अभद्रता की। इस मामले में अंजली ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वें पंचायत सचिवों को अपूर्ण बिलों को लौटाने के लिए सभा कक्ष में गई थीं। इस दौरान उन्होंने अभद्रता की। एसडीएम इस मामले की जांच कर रहा हैं।