पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उज्जवला योजना में ठूंठादहलवाड़ा, रिछैड़ा व कामती में मिलेंगे गैस कनेक्शन

उज्जवला योजना में ठूंठादहलवाड़ा, रिछैड़ा व कामती में मिलेंगे गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया| उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन के लिए रिछैड़ा, ठूंठादहलवाड़ा अौर कामती प्रशासन के टारगेट पर हैं। गांवों में अंत्योदय परिवार, एससी एसटी, प्रधानमंत्री आवास में परिवारों को चिंहित करके एजेंसियों के माध्यम से कनेक्शन दिए जाएंगे। जिन्हें पहले कनेक्शन दिए जा चुके हैं। उन्हें कनेक्शन नहीं मिलेगा। पहले चरण में तीन गैस एजेंसियों को 100-100 कनेक्शन के टारगेट दिए हैं। पिपरिया और बनखेड़ी में 2503 अंत्योदय परिवार, 2800 परिवार एससी एसटी हैं। पिपरिया में इंडेन की 2 और एचपी कंपनी की एक गैस एजेंसी है। परिवार में किसी भी सदस्य का आधार कार्ड से एप्लाई कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...