बीएसएनएल मोबाइल चालू और इंटरनेट ठप , लोग परेशान
पिपरिया| बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क सोमवार को सुबह चालू हो गया लेकिन मंगलवार को दिन भर ब्रॉडबैंड और इंटरनेट बंद रहा। इससे लोगों को काम करने में असुविधा हुई। लोगों को सुविधा के लिए अन्य कंपनियों की सिम लेना पड़ीं। गौरतलब है शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात जियो कंपनी की केबल डालते वक्त कर्मचारियों ने बीएसएनएल की मेन लाइन काट दी। इससे शहर और पचमढ़ी के बीएसएनएल मोबाइल, ब्रॉडबैंड बंद हो गए थे। सोमवार को सुबह मोबाइल तो चालू हो गए लेकिन इंटरनेट बंद रहा। ब्रॉडबैंड से भी इंटरनेट नहीं चला। शहर में 500 से ज्यादा ब्रॉडबैंड कनेक्शन और 30 हजार से ज्यादा सिम बीएसएनएल की हैं। दो दिन नेटवर्क बंद रहने होने से उपभोक्ता परेशान हैं।