मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार को पिपरिया में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना कार्यक्रम में सुबह 11 बजे आएंगे। हेलीपेड के बाहर से खुली जीप में सवार होकर सांडिया रोड पहुंचेंगे। रथ से कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे।
सीएम 8 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को मंच से लैपटॉप से क्लिक कर बोनस देंगे। शुक्रवार को कलेक्टर अविनाश लवानिया, एसपी अरविंद सक्सेना, एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी ने तैयारियों का जायजा लिया। शासकीय आरएनए एक्सीलेंस स्कूल खेल मैदान में हेलीपेड बनाया गया है। कार्यक्रम के लिए करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए 300 बसें और छोटे वाहनों की व्यवस्था की हैै। 250 बसें अन्य जिलों से बुलाई गई हैं।