पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चना बेचने में परेशान हाे रहे किसान, कलेक्टर को दिया ज्ञापन

चना बेचने में परेशान हाे रहे किसान, कलेक्टर को दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया | राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को रेस्टहाउस में कलेक्टर अविनाश लवानिया को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। किसान मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा शासन की समर्थन मूल्य पर चना खरीदी ठीक ढंग से नहीं चल रही है। किसानों को एसएमएस सही समय पर प्राप्त नहीं हो रहे हैं। कुछ किसानों के चना पंजीयन निरस्त बता रहे हैं। इन्हें अपडेट कराया जाए। चना बेचने के बाद भुगतान में असुविधा हो रही है। चना तुलाई और भुगतान व्यवस्था कराने की मांग की है। प्रदेश कोषाध्यक्ष नीतिराजसिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत चौधरी, मनोहरसिंह पटेल, संभाग मंत्री विनोद चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज राजौरिया, बरेली से रजनीश द्विवेदी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया और अधिकारियों से मोबाइल कॉल करके चर्चा की।

खबरें और भी हैं...