पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणि विवाह उत्सव मनाया

भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणि विवाह उत्सव मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया| सांडिया रोड पर योगेंद्र मंडलोई के निवास चल रही भागवत कथा में सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणि विवाह हुआ। शाम 6.30 बजे बारात लगी और इसके बाद भगवान का विवाह हुआ। नेमावर से पधारे पंडित हरीश शर्मा ने कहा अति करना है तो भगवान की भक्ति में करो। अहंकार की अति मत करो। अहंकार किसी का भी टिका नहीं है। सद्भाव से जियो। विवाह उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भगवान श्रीकृष्ण के भजन में लोग झूम उठे। मंगलवार को पूर्णाहूति और महाप्रसादी होगी। कार्यक्रम लगातार 16 मई से चल रहा है। इस मौके पर सामाजिक लोग और मोहल्ले के महिला-पुरुषों ने भागीदारी दी।

खबरें और भी हैं...