पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी गेहूं की 700 बोरियों से भरा ट्रक पलटा, बाल बाल बचा ड्राइवर

सरकारी गेहूं की 700 बोरियों से भरा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया| पिपरिया-बरेली रोड पर सिवनी स्थित नर्मदा ब्रिज पर ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से गिर गया। घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की है। ट्रक चालक संतोष सिंह बाल-बाल बच गया। ट्रक में सरकारी गेहूं था। जो बरेली तरफ से पिपरिया लाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक ट्रक में 700 गेहूं की बाेरियां थी। सांडिया चौकी प्रभारी मनोज पाटीदार ने बताया ट्रक (एमपी 06 एचसी 1058) में गेहूं भरा था। गेहूं देवरीकलां (बरेली) से पिपरिया तरफ आ रहा था। मंगलवारा थाना टीआई प्रवीणकुमरे बताया ड्राइवर से पूछताछ होगी।

खबरें और भी हैं...