पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्श, प्लास्टर और बिजली फिटिंग में उलझे आंगनबाड़ी भवन, सुविधाएं नहीं

फर्श, प्लास्टर और बिजली फिटिंग में उलझे आंगनबाड़ी भवन, सुविधाएं नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवों में लगभग 20 आंगनबाड़ी भवन अधूरे पड़े हैं। इनमें से करीब 10 आंगनबाड़ी भवन ऐसे हैं। जिनका कार्य पूरा होकर लोकार्पण जल्दी हो सकता है। इनमें कहीं फर्श, कहीं प्लास्ट तो कहीं पुताई नहीं की है लेकिन पंचायतों के धीमे काम के कारण नहीं हो पा रहा हैं। इनके अलावा 53 आंगनबाड़ी भवन ऐसे हैं जिनमें पंचायतों ने बिजली फिटिंग का काम पूरा नहीं किया। कलेक्टर ने पंचायतों को आंगनबाड़ी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पौसेरा, झालौन, खैरा, सहलवाड़ा में फर्श बाकी है। जबकि चाकर, बम्होरीकलां, गुरारी, राईखेड़ी, मादो में फर्श और बाउंड्रीवॉल बाकी है। इसी प्रकार मोहगांव टोला की आंगनबाड़ी में लेंटर नहीं डाला है। पूर्व में स्वीकृत कुर्सी खापा की आंगनबाड़ी केंद्र बीम पर जाकर अटकी है। पुराने आंगनबाड़ी भवन 5 लाख 43 हजार रुपए और नए करीब 7 लाख 80 हजार रुपए के लागत के हैं। इसके बाद भी पंचायतें काम नहीं कर रही हैं। 6 नए भवनों की टीएस जारी हो गई है।

पिपरिया। ग्राम मोह गांव टोला में अधूरी पड़ी आंगनबाड़ी

केंद्र बनने से गांवों के बच्चों को सुविधाएं मिलेंगी

इस संबंध में जनपद पंचायत अधिकारियों को अवगत कराया गया। ताकि काम होकर सुविधाएं मिल सकें। आंगनबाड़ी केंद्र बनने से गांवों के बच्चों को सुविधाएं मिलेंगी। अमितकुमार शर्मा, परियोजना अधिकारी, पिपरिया

काम नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी

रिपोर्ट के आधार पर आंगनबाड़ी केंद्र जल्दी पूर्ण कराने का प्रयास करेंगे। पंचायतों से तेजी से काम कराने का प्रयास करेंगे। काम नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी। महेश बैरागी, प्रभारी पंचायत इंस्पेक्टर, पिपरिया

1 साल से आंगनबाड़ियों का राशि दबाकर बैठी 4 पंचायतें

4 पंचायतें आंगनबाड़ियों का राशि दबाएं बैठी हैं। इनमें अनहोनी, कुर्सीखापा, सिंगौड़ा, समनापुर शामिल हैं। 23 मार्च 2017 को पैसा खाते में पहुंचा लेकिन काम चालू नहीं हुआ। पंचायतों को पहले 2 लाख 40 हजार रुपए और बाद में 5 लाख 40 हजार रुपए जारी हो चुका है। महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी चक्कर काट रहे हैं। पचुआ, जिनौरा, बोरी, सिवनी, बनवारी, छिरई को नए भवनों के लिए टीएस जारी हो चुकी है। इस मामले में बात करने के लिए जनपद पंचायत सीईओ सीपी सोनी से संपर्क किया लेकिन बात नहीं हो सकी। ब्लॉक में 188 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें करीब 14 हजार बच्चे दर्ज हैं। शहरी क्षेत्र में 30 आगनबाड़ी केंद्र हैं। राजेंद्र वार्ड, सरदार वार्ड, इतवारा, गांधी वार्ड में नए भवन स्वीकृत हुए। चारों भवन 31 लाख रुपए लागत से बनेगी। निर्माण के लिए जगह चयन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में तो स्वीकृत भवन बन नहीं बन पा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...