सेही का शिकार करते दो पकड़ाए
पिपरिया| वन अमले ने सेही का शिकार करते दो लोगों को पकड़ा है। कुर्सीखापा बीट के जामनपानी इलाके में कक्ष क्रमांक 145 में लोग शिकार कर रहे थे। वन कर्मचारियों ने निरीक्षण के दौरान यह कार्रवाई की गई। वनपाल राकेश मेहर ने बताया वीरेंद्र और मनोरी मवासी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। रेंजर मोहन आरसे ने बताया दोनों युवक इंदिरा नगर और घोड़ानार के रहने वाले हैं।