पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आकाशीय बिजली गिरने से तीन घायल, 20 बकरी मरी

आकाशीय बिजली गिरने से तीन घायल, 20 बकरी मरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलिया पिपरिया में बुधवार शाम अचानक गरज बरस के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए, जबकि 20 बकरी की मौत हो गई। घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। पटवारी प्रकाश बिलासपुरिया ने बताया भाऊ साहब भुस्कुटे लोक न्यास केंद्र के 6 नंबर गेट के पास गांव के कल्लू पिता उदयराम बाथरे (23), राजेश उर्फ हल्केभैया पिता जगदीश पाली (17) और सकुन बाई पति कल्लू रझर (40) बकरी चराने गए थे। शाम करीब 4ः45 बजे अचानक हवा के साथ बूंदाबांदी होने लगी। कोसम के पेड़ के पास आकाशीय बिजली गिरी। भगवानदास बाथरे की 12, उदयराम बाथरे की 6 एवं हल्केभैया कहार की 2 बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं...