भास्कर के सहयोग से पिपरिया में मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ
पिपरिया। मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ करते हुए विधायक।
पिपरिया| दैनिक भास्कर के सहयोग से मेगा ट्रेड फेयर का बुधवार शाम 7 बजे विधायक ठाकुरदास नागवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने भगवान गणेश की पूजन के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया। मेगा ट्रेड फेयर शोभापुर रोड पर शासकीय आरएनए एक्सीलेंस स्कूल के पास शुरू हुआ। इवेंट मैनेजर अशोक कुमार ने बताया मेगा ट्रेड फेयर में फर्नीचर, बच्चों के खिलौने , कपड़े, कारपेट, गलीचे, हैंडलूम, गुजराती ड्रेस, लेडीज पर्स, रेडीमेड गारमेंट्स, बच्चों के झूले सहित अन्य साम्रागी उपलब्ध रहेंगी। दोपहर 2 से रात 10 बजे तक मेला संचालित रहेगा। इसमें कृषि मंडी अध्यक्ष दिनेश पटेल, जनपद अध्यक्ष अर्चना साहू, नपा उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, सुनील गुप्ता, अशोक पालीवाल, प्रकाश मंडलोई, पार्षद किशोर डाबर, अनिल साहू, रिपोर्टर अमित मंडलोई, विज्ञापन प्रभारी प्रवीण साहू, अशोक कुमार उपस्थित रहे।