पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिया पर आज डलेगा लेंटर, एक महीने बाद मिलने लगेगी सुविधा

पुलिया पर आज डलेगा लेंटर, एक महीने बाद मिलने लगेगी सुविधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शोभापुर रोड पर व्यस्ततम निर्माणाधीन पुलिया पर लेंटर गुरुवार को डलेगा। लेंटर के पहले लोहे के तार बांधे जा रहे हैं। दो दिन में पुलिया पर लेंटर डाल दिया जाएगा। करीब 2 फीट मोटाई का लेंटर पुलिया पर डलेगा। इसे करीब 25 दिन पकने में लगेंगे। पुलिया पर यातायात शुरू करा दिया जाएगा। पुलिया पर सेफ्टी रेलिंग और बॉल भी बनाई जाएगी। व्यस्ततम इलाके में पुलिया निर्माण काम लेट होने से लोगों की फजीहत हो रही है। मेन रोड पर यातायात बदहाल है। पुलिया बनने से पिपरिया-होशंगाबाद रोड बंद है। मंगलवारा-सांडिया रोड होकर ट्रैफिक हथवास तिराहे से होशंगाबाद-भोपाल की ओर वाहन जा रहे हैं। अतिक्रमण के कारण रास्ते संकरे हो गए हैं। 19 मई को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पिपरिया आ रहे हैं। 14 मई को कांग्रेसियों ने पुलिया पर पहुंचकर प्रदर्शन किया था। कांग्रेसियों ने कहा 6 माह में छोटी सी पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया। मामले में कांग्रेस ने प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी। हालांकि सीएम के दौरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कहा पुलिया निर्माण प्राथमिकता से कराने के प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।

निर्माण कार्य 97.32 लाख रुपए की लागत से पीडब्ल्यूडी विभाग की निगरानी में हो रहा है। पुलिया को 4 मीटर से बढ़ाकर 12 मीटर चौड़ी करना है। जबकि लंबाई 7 मीटर है। व्यस्ततम इलाका होने के कारण उसी समय अंदेशा था कि यदि निर्माण लेट हुआ तो शहर में परेशानी खड़ी हो जाएगी। ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर एप्रोच रोड नहीं बनी है।

पिपरिया। निर्माणाधीन पुलिया।

शोभापुर रोड पर हर कहीं रुकती हैं बसें और ऑटो

शोभापुर रोड नया बस स्टैंड से निकलने वाली बसें शोभापुर रोड तिराहे, मंगलवारा और ऑटो सांडिया रोड पर खड़े किए जाते हैं। यातायात प्रभावित होता है। कहीं भी वाहन रोककर सवारियां बैठाई जाती हैं। अतिक्रमण फिर पसर गया है। दुकानदार बाहर तक सामग्री फैलाकर रखते हैं। फुटकर व्यापारी भी रोड किनारे बैठ रहे हैं।

काम पूरा करा लिया जाएगा

पुलिया निर्माण के लिए काम चल रहा है। दो दिन के भीतर पुलिया पर लेंटर डल जाएगा। काम तेजी से कराने का प्रयास हो रहा है। तकनीकी वजहों से देरी हुई। अब कोई दिक्कत नहीं है। काम पूरा करा लिया जाएगा। पीके शर्मा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी,पिपरिया

खबरें और भी हैं...