- Hindi News
- National
- विकास योजना के लिए कंसलटेंट नियुक्त करेगी नपा, सीएम को सौंपा जाएगा 7 सूत्रीय मांग पत्र
विकास योजना के लिए कंसलटेंट नियुक्त करेगी नपा, सीएम को सौंपा जाएगा 7 सूत्रीय मांग पत्र
नगरपालिका सभागृह में बुधवार को परिषद का सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री अधोसंरचना सहित अन्य 6.30 करोड़ के करीब 62 निर्माण कामों को मंजूरी मिली। मुख्यमंत्री अधोसंरचना के कामों की मंजूरी के लिए प्रस्ताव नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल भेजकर कमेटी टेंडर पास करेगी। इन कामों के लिए टेंडर लग चुके हैं। पचमढ़ी रोड स्थित बस स्टैंड विकास के लिए शासन ने 5151 वर्गमीटर जमीन नगरपालिका परिषद को हस्तांतरित कर दी। परिषद कंसल्टेंट नियुक्त करके डिजाइन और प्रस्ताव बनवाएगी। शासन से विकास कामों के लिए बजट उपलब्ध हो सके। नपा कार्यालय का नया भवन बनना है। इसके लिए 2 करोड़ 70 लाख स्वीकृत हुए हैं। पुराना नपा भवन डिस्मेंटल किया जाएगा। नपा ने इंदिरा गांधी वार्ड और लोहिया वार्ड में बोर कराने का निर्णय लिया। नपाध्यक्ष राजीव जायसवाल, सीएमओ नरेंद्र रघुवंशी, उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, सहायक यंत्री अविनाश दुबे, लिपिक कमलेश रघुवंशी सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।
नपा अध्यक्ष सीएम को सौंपेंगे मांग पत्र: सीएम शिवराजसिंह चौहान 19 मई को पिपरिया आ रहे हैं। नपा अध्यक्ष राजीव जायसवाल सीएम को मांग पत्र सौंपेंगे। ताकि विकास कामों के लिए आर्थिक मदद शासन से मिलेगी। मांग पत्र में 7 बिंदुओं को शामिल किया। पचमढ़ी रोड पर स्थित बस स्टैंड विकास के लिए 5 करोड़ रुपए की राशि की मांग की जाएगी। यहां बस स्टैंड विकास, रैन बसेरा, सुलभ काम्पलेक्स आदि का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा नपा भवन, नगरीय सीमा क्षेत्र की सड़कों पर डिवाइडर, फुटपाथ निर्माण, नगरीय सीमा क्षेत्र से लगी पंचायतों बीजनवाड़ा, सिलारी, हथवास को सीमा वृद्धि करके शहर में जोड़ा जाए।