पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मछवासा नदी पर स्टापडेम बनाने श्रमदान जारी, निर्माण शुरू होने का इंतजार

मछवासा नदी पर स्टापडेम बनाने श्रमदान जारी, निर्माण शुरू होने का इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साडिया रोड स्थित मछवासा नदी पर स्टॉप डेम बनाने गहरीकरण के लिए मशीनों और श्रमदान से काम चल रहा है। प्रशासन की निगरानी में काम शुरू हुए एक माह से ऊपर हो गया है। शहर के आम लोग, संगठन और जनप्रतिनिधि सहयोग दे रहे हैं। 3 अप्रैल से लगातार नदी पर काम चल रहा है। शनिवार को पिपरिया आए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी मछवासा संरक्षण का काम देखा। उन्होंने एक तगारी मिट्‌टी उठाकर श्रमदान भी किया। स्टाप डेम निर्माण के लिए 77 लाख 94 हजार रुपए का प्राक्कलन तैयार हुआ है। मंजूरी के लिए प्रस्ताव जिला योजना समिति के माध्यम से शासन को भेजा गया है। स्टाप डेम निर्माण के लिए ले-आउट हो गया है। अब स्टाप डेम निर्माण के लिए काम शुरू होना है। निर्माण कार्य शुरू होने में देरी हो रही है। अधिकारी तकनीकी अड़चनों को दूर करने में लगे हैं। जनभागीदारी निधि में शासकीय पैसा अभी प्राप्त नहीं हुआ है। स्टाप डेम बनाने के लिए काम शुरू नहीं हुआ है। 80 मीटर चौड़ाई और 3.5 मीटर गहराई का स्टाप डेम बनना है। 15 जून के पहले स्टाप डेम बेस तैयार करने का लक्ष्य है। क्योंकि बारिश में काम नहीं होगा। जो काम किया है। वह भी बह जाएगा। नदी करीब 10 फीट तक गहरी कर दी गई है। जनभागीदारी से भी आर्थिक सहयोग जुटाया गया है। पैसा बैंक खाते में जमा किया गया है। करीब 25 लाख रुपए एकत्रित किया गया है।





लोगों का कहना है कि शहर के गंदे पानी को नदी में मिलने से रोकने के लिए इंतजाम भी होने चाहिए।

खबरें और भी हैं...