पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कटनी चौपन पैसेंजर हादसे में घायलों को पांच पांच हजार रुपए दिए

कटनी-चौपन पैसेंजर हादसे में घायलों को पांच-पांच हजार रुपए दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | कटनी-चौपन रेलवे सेक्शन में गत रात्रि दुर्घटना ग्रस्त हुई पैसेंजर में सवार दो यात्री और ट्रेन का गार्ड घायल हुआ है। दोनों यात्रियों को रेलवे की ओर से पांच-पांच हजार रुपए की अनुग्रह राशि दे दी गई है। उनमें से एक यात्री को रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि अन्य को सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। देररात खबर आई थी कि घटना में सैकड़ों यात्री घायल हुए हैं, पर सुबह सही स्थिति साफ हुई। पश्चिम-मध्य रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गुंजन गुप्ता ने बताया कि ट्रेन नंबर 51675 कटनी-चौपन पैसेंजर शनिवार देर रात करीब 10.16 बजे कटनी-चौपन सेक्शन के सल्हना-पिपरिया कलां स्टेशन के बीच दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी।

खबरें और भी हैं...