सट्टा मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस, मुख्य खाईबाज पकड़ से बाहर
सट्टा मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस, मुख्य खाईबाज पकड़ से बाहर
पिपरिया| आईपीएल सट्टा मामले में मंगलवारा पुलिस पड़ताल में लगी है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका तलाशी जा रही है। मुख्य खाईबाज हाफिज को पकड़ने के पुलिस प्रयास कर रही है। हाफिज पिपरिया निवासी है। टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया सट्टा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। शनिवार रात 10 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित एक घर से पुलिस ने 4 युवकों को पकड़ा था। इनसे 6 मोबाइल, एक टेलीविजन सेट और 12,600 रुपए नकद बरामद किए थे। पकड़े युवाओं में किशन पटेल (27), राजकुमार उर्फ राजा (25), मुकेश श्रीवास्तव (30) और विपिन कहार (29) शामिल हैं। पुलिस इन युवकों से भी पूछताछ कर रही है। आईपीएल मैच के दौरान सट्टेबाजी में युवा पैसा लगाते हैं।