पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मशीन से खुदाई की बीएसएनएल की केबल काटी

मशीन से खुदाई की बीएसएनएल की केबल काटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुराना बस स्टैंड स्थित कादरी प्रिंटर्स के पास जियो कंपनी की केबल डालते समय बीएसएनएल की मेन लाइन कट गई। ग्रामीण इलाके और पचमढ़ी के बीएसएनएल मोबाइल, ब्रॉडबैंड बंद हो गए। रविवार को बीएसएनएल सिम से ना तो कॉल हुए और ना ही इंटरनेट चले। बीएसएनएल नेटवर्क होने से पुलिस थानों, नपा परिषद के लैंडलाइन फोन भी बंद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल पर भी लोग संपर्क नहीं कर सके।

केबल कटने के बाद कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढना मुश्किल हो रहा है। जियो कंपनी कर्मचारियों ने शनिवार-रविवार की रात मशीन से खुदाई करके केबल काट दी। नपा की पेयजल पाइपलाइन भी तोड़ दी। कई जगहों पर खराब पानी आ रहा हैं। बीएसएनएल विभाग के अधिकारियों ने हाथ से खुदाई के लिए कहा था। बावजूद कर्मचारियों ने मनमानी की। कर्मचारियों ने सांडिया रोड इलाके में केबल काट चुके हैं। बीएसएनएल विभाग के अधिकारी शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।

इससे वे संदेह के घेरे में आते हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे बीएसएनएल एसडीओ यूके अरेले बगैर लिखित आवेदन मंगलवारा थाने पहुंचे। उस वक्त टीआई से मुलाकात नहीं हुई। एसडीओ के थाने पहुंचने के बाद जियो का एक कर्मचारी भी पहुंचा और समझौते के लिए कहने लगा। रविवार शाम तक बीएसएनएल का नेटवर्क ठप रहा। बीएसएनएल सिम धारक परेशान हो गए। जय माता दी समिति के सदस्य संदीप शर्मा ने कहा आवश्यक सेवा में व्यवधान और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई होना चाहिए। नपा परिषद की सड़कें भी लाइन डालने के बाद खोद दी जाती हैं।

इस इलाके में मजदूरों के माध्यम से हाथ से खुदाई के लिए कहा गया। लेकिन जियो कंपनी कर्मियों ने मशीन से खुदाई करके बीएसएनएल की मेन लाइन काट दी। इससे नेटवर्क ठप रहा। लोगों को परेशानी हुई और विभाग को क्षति पहुंची। यूके अरेले, एसडीओ, बीएसएनएल, पिपरिया

इस संबंध में बीएसएनएल विभाग के अधिकारियों की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। संभवत: दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया है। प्रवीण कुमरे, टीआई, मंगलवारा, पिपरिया

खबरें और भी हैं...