- Hindi News
- National
- मछवासा में खुदाई के लिए लोग अपनी मशीनें दे रहें, महिलाओं ने किया श्रमदान
मछवासा में खुदाई के लिए लोग अपनी मशीनें दे रहें, महिलाओं ने किया श्रमदान
सांडिया रोड स्थित मछवासा नदी में श्रमदान और सहयोग के लिए लोग प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं। एसडीएम ने बताया कुछ लोगों खुदाई के लिए मशीनें देने के लिए तैयार हैं। जरूरत के मुताबिक इनका उपयोग किया जाएगा। पूर्व नपाध्यक्ष गनपतसिंह राजपूत, अशोक पालीवाल, प्रकाश मंडलोई सहित नागरिक पहुंचे।
पूर्व नपाध्यक्ष ने जलसंरक्षण कार्य की प्रशंसा की। इस मौके पर मंडी अध्यक्ष दिनेश पटेल, एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी सहित युवा बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। इस कार्य में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष राजीव जायसवाल, विधायक ठाकुरदास नागवंशी सहित जय माता दी समिति, खाद-बीज व्यवसायी संगठन सहित विभिन्न संगठन सहयोग दे रहे हैं। श्रमदान शुरू हुए 13 दिन हो गए हैं। स्टॉप डेम निर्माण में आने वाले व्यय का फिलहाल आंकलन नहीं है। क्योंकि स्टाफ डेम की ड्राइंग और प्राक्कलन तैयार होने के बाद आने वाले व्यय के बारे में पता चलेगा। अभी तो जनसहयोग से गहरीकरण हो रहा है। 15 जून तक स्टॉप डेम बन जाना चाहिए। इसके बाद बारिश शुरू हो जाएगी।
पिपरिया। मछवासा में महिलाएं भी श्रमदान करती हुई।