पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्लेटफाॅर्म के शेड छोटे, धूप में परेशान होते हैं यात्री, रोजाना सफर करते हैं 5000 यात्री

प्लेटफाॅर्म के शेड छोटे, धूप में परेशान होते हैं यात्री, रोजाना सफर करते हैं 5000 यात्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बने शेड लंबाई के हिसाब से छोटे हैं। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या पहले से अधिक में है। गर्मियों में यात्रियों को असुविधा हो रही है। शेड के बाहर न तो बिजली न ही पंखे। यात्री पेड़ या छायादार स्थान देखकर ट्रेन का इंतजार करते हैं। तेज धूप में शेड के बाहर कोच आने से भी यात्रियों को असुविधा होती है। बारिश के दिनों में ऐसी भी होती है। प्लेटफार्म की लंबाई करीब 700 मीटर है। जबकि शेड 250 मीटर के बने हैं। शेड की लंबाई बढ़ाना चाहिए, ताकि पूरी ट्रेन शेड वाले हिस्से में खड़ी सके। अभी गर्मियों और बारिश में यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ रही है। रेलवे स्टेशन पर 82 ट्रेनों का स्टापेज है। जबकि यहां 4 ट्रेनों के इंजन बदलते हैं। फिलहाल प्रतिदिन औसतन 5000 यात्री यात्रा शुरू करते हैं। छुटि्टयां लगने के बाद यात्रियों की संख्या में और इजाफा हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 1 मई से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। अभी स्कूल लग रहे हैं। स्कूली बच्चों की छुटि्टयां 20 अप्रैल के बाद लगने की संभावनाएं हैं। धूप तेज़ पड़ रही है। दोपहर में गर्म हवा भी चलती है।

रेलवे स्टेशन के इटारसी छोर तरफ सुविधागृह की भी जरूरत है। इसके लिए यात्रियों को प्रतीक्षालय में जाना पड़ता है, जो दूर पड़ता है। मंगलवारा टिकट विंडो के पास भी सुविधागृह, शेड नहीं हैं। गर्मियों और बारिश के दिनों में यहां भी यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। प्लेटफार्म पर जाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सीढ़ियों की मांग भी लोगों ने की है।

पचमढ़ी जाने के लिए पर्यटक पिपरिया स्टेशन पर ही उतरते हैं। उस मान से यहां सुविधाएं नहीं हैं। स्टेशन पर रात में ठहरने के लिए किराए पर कमरे उपलब्ध होना चाहिए, ताकि देर रात पहुंचने वाले यात्री ठहर सकें।

पिपरिया। रेलवे स्टेशन पर यात्री शेड छोटे पड़ने लगे हैं। गर्मियों में यात्री परेशान होते हैं।

1 और 3 नंबर पर लगे इलेक्ट्रॉनिक कोच डिस्प्ले

रेलवे स्टेशन के 1 और 3 नंबर पर इलेक्ट्रॉनिक कोच डिस्प्ले लग गए हैं। लगातार मांग के बाद यह सुविधा जुट पाई है। रिजर्वेशन काउंटर के पास बैठक का इंतजाम नहीं होने से टिकट विंडो बंद रहने पर यात्रियों को खड़े रहना पड़ता है।

पिपरिया। पेड़ के नीचे बैठे यात्री

1.41 करोड़ का रैंप फुटब्रिज बना शो-पीस

जीआरपी चौकी के आगे 1.41 करोड़ रुपए से बनाया 75 मीटर लंबा और 3.5 मीटर चौड़ा रैंप फुटब्रिज 3 साल से बेकार पड़ा है। इसे पुराने फुटब्रिज के समानांतर बनाते तो उपयोगी होता। इसे दो एक और दो प्लेटफार्मों तक सीमित कर दिया है। रैंप फुटब्रिज में राशि के दुरुपयोग का मामला भी पूर्व जोनल रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्यों ने उठाया था। इसमें कई तकनीकी खामियां हैं।

मामला प्लानिंग में है

स्टेशन पर यात्रियों की संख्या के हिसाब से शेड तो उपलब्ध हैं। छोटे-छोटे शेड भी बनाए हैं। शेड विस्तार का मामला प्लानिंग में है। जब मंजूरी मिलेगी, तब बनेंगे। मंगलवारा सिटी साइड सुविधाओं के लिए भी मामला विचाराधीन है। एके तिवारी, एईएन, रेलवे, पिपरिया

इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले सिस्टम से सुविधा मिलेगी

शेड विस्तार के संबंध में अभी कोई योजना नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले सिस्टम प्लेटफार्म पर लग गए हैं। जिससे यात्रियों काे सुविधा हुई है। जगन्नाथ मीना, रेलवे स्टेशन प्रबंधक, पिपरिया

खबरें और भी हैं...