सड़क निर्माण के दौरान हुआ विवाद, पुलिस पहुंची
पिपरिया| आजाद वार्ड संतोषी माता मंदिर गली में 140 मीटर की सड़क निर्माण के दौरान शुक्रवार शाम विवाद की स्थिति बन गई। गली में होने से अतिक्रमण है। इससे गली संकरी हो गई है। सीढ़ियां तो किसी ने चबूतरे बढ़ा लिए हैं। सड़क निर्माण लोगों ने बंद करा दिया था। 2-3 दिन से यह प्रकरण चल रहा है। सूचना पर सीएमओ नरेंद्र रघुवंशी और मंगलवारा थाना स्टाफ भी पहुंचा। लोगों की मांग है कि गली संकरी होने से एंबुलेंस और फायरब्रिगेड अंदर नहीं जा पाती हैं। यह सड़क 6.20 लाख रुपए की लागत से बन रही है। विहिप जिला मंत्री पुष्पेंद्र भार्गव भी थे। सीएमओ ने कहा समस्या का निराकरण किया जाएगा। जहां जगह है वहां पर नाली चौड़ी कर दी जाएगी। पानी निकासी में असुविधा नहीं होगी। वार्ड के लोगों से सीएमओ और नपा स्टाफ ने चर्चा की।