मछवासा नदी में बनेगा डेम, 3 दिन में आ सकती है डाइंग
पिपरिया|सांडिया रोड स्थित मछवासा नदी संरक्षण के लिए 3 अप्रैल से लगातार काम चल रहा है। फिलहाल ड्रॉइंग का पता नहीं है। एसडीएम ने बताया तीन दिन में ड्रॉइंग बनने की संभावना है। सिंचाई विभाग से डिजाइन बनवा रहे हैं। नदी की खुदाई और सफाई अभियान चल रहा है। मिट्टी की खुदाई करके परीक्षण भी करा लिया है। खुदाई करके 12 फीट नीचे से स्टाफ डेम ऊंचा होगा। लोग रोज श्रमदान व मशीनों से भी खुदाई हो रही है। शुक्रवार को कुछ नए लोग भी इस कार्य से जुड़े। मशीनों के कारण काम तेजी से हो रहा है।