पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने पकड़ी 1 जेसीबी, 2 डंपर व 1 ट्रैक्टर ट्राॅली

पुलिस ने पकड़ी 1 जेसीबी, 2 डंपर व 1 ट्रैक्टर-ट्राॅली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनखेड़ी। पुलिस अभिरक्षा में खड़े जब्त वाहन।

भास्कर संवाददाता| बनखेड़ी

पुलिस ने परसवाड़ा रेत खदान पर अवैध रेत खनन कर परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ा। थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया अवैध उत्खनन की सूचना पर थाना प्रभारी, एएसआई सहित पुलिस जवानों ने परसवाड़ा खदान से एक जेसीबी, दो डंपर व एक ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त की। इसमें राकेश पिता जयराम, जोधपुर की जेसीबी आरजे 19 ईए 9690 जिसे वंशीलाल पिता फगलाराम विश्नोई जोधपुर चला रहा था। जयश्री पिता संजय पलिया बांसखेड़ा का ट्रक क्रमांक एमपी 05 एच 0167, चालक वंशीलाल पिता खंगारराम विश्नोई, निवासी जोधपुर। श्यामलाल जयराम विश्नोई का डंपर एमपी 05 जी 6205। हथवांस का एवं ट्रैक्टर-ट्राॅली एमपी 05 एजी 8937 के चालक एवं मालिक दीपक पिता रूपसिंह किरार परसवाड़ा जब्त की है। पंचनामा बनाकर खनिज विभाग को प्रेषित किया। वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में पुलिस प्रांगण में खड़े किए। कार्रवाई के दौरान एएसआई गौरीशंकर मांझी, आरक्षक शिवशंकर सहित आदि सैनिक मौजूद रहे।

बिना रॉयल्टी रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॅाली पकड़ी
अवैध रेत परिवहन करते पुलिस ने गुरुवार रात एक ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की। पुलिस ने बताया पालिया पिपरिया की ओर से आयसर कंपनी का ट्रैक्टर रेत परिवहन करते शहर में प्रवेश कर रहा था। नयाखेड़ा में पुलिस ने ट्रैक्टर रोककर ड्राइवर कल्लू कहार पालिया पिपरिया निवासी से रेत संबंधी कागजात पूछें। ड्राइवर कोई भी कागजात नहीं बात सका। ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 28 एए 1975 कुलदीप पिता सूरज सिंह काकोड़िया कुर्सीढाना के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को जब्त कर लिया है।

खबरें और भी हैं...