कलश यात्रा निकली, 10 प्रतिभाओं का किया सम्मान
संत शिरोमणि की जयंती सेन समाज ने शुक्रवार शाम 5 बजे पुराना गल्ला मंडी स्थित हनुमान मंदिर से न्यू बस स्टैंड होते हुए शनि मंदिर तक शोभायात्रा निकाली। समाज की महिलाएं व पुरुष शामिल थे। बग्गी पर सेन महाराज की प्रतिमा रखी गई। महिलाएं और युवतियां कलश लेकर चल रही थी।
यात्रा का मंगलवारा चौराहे पर लोगों ने स्वागत किया। शनि मंदिर में कार्यक्रम हुए। समाज के वरिष्ठ और 10 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष हरलाल सराठे, पिपरिया शाखा अध्यक्ष अधिवक्ता राजेंद्र सराठे, उपाध्यक्ष जीवनलाल सराठे, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सराठे सहित सामाजिक लोग शामिल थे।
आयोजन
सेन समाज ने पुराना गल्ला मंडी स्थित हनुमान मंदिर से न्यू बस स्टैंड होते हुए शनि मंदिर तक शोभायात्रा निकाली
पिपरिया। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश रखे हुए।
मानस सम्मेलन का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ
पिपरिया| नेहरू वार्ड स्थित शंकर मंदिर परिसर में यज्ञ समिति यज्ञ एवं मानस प्रवचन कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार सुबह कलश यात्रा से हुआ। यात्रा मंगलवारा दुर्गा मंदिर से शुरू होकर यज्ञ स्थल पर समाप्त हुई। पूर्णाहुति एवं प्रसादी 21 अप्रैल को होगी। संत अरविंद महाराज मानस मयूर सहित अन्य विद्वान वक्ता प्रवचन देंगे। शनिवार से कथा रोज दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगी। कार्यक्रम में मंदिर समिति सदस्य एवं नागरिक मौजूद थे।