ग्रामीण बैंक कर्मियों की मांग राष्ट्रीयकृत बैंकों के समान पेंशन दी जाए
पिपरिया| सेवानिवृत्त ग्रामीण बैंक कर्मियों ने राष्ट्रीयकृत बैंकों के समान पेंशन देने की मांग की है। इस मामले में बैंक कर्मियों ने शुक्रवार दोपहर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी को दिया। ग्रामीण बैंक कर्मियों की मांग है कि राष्ट्रीयकृत बैंकों के समान सेवानिवृत्ति के बाद सुविधाएं दी जाएं। इस मौके पर भवानी प्रसाद साहू, गुलाबसिंह राजपूत, जेपी वैष्णव, ओपी राय, सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मी शामिल रहे।