पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सर्रा में मातृ मेला आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया| सर्रा की प्राथमिक शाला में मातृ मेले किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। प्रधान पाठक रामकृपाल दुबे ने कहा अप्रैल में जॉयफुल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को खेल -खेल में रोचक तरीके से अपेक्षित दक्षताएं पूर्ण करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नर्मदाबाई गुजर की सेवानिवृत्ति पर विदाई कर सम्मान किया गया। आशा सहयोगी पद्मावती अहिरवार को भी सम्मानित किया गया। सरपंच गोटूलाल पटेल, मोहन पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया।

खबरें और भी हैं...