राज्यपाल की प्रोटोकॉल अधिकारी शिल्पी दिवाकर ने गुरुवार को पचमढ़ी के 8 आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर भेजे गए 60 किलो लीची, 500 भुट्टे बच्चों को प्रदान किए। पचमढ़ी सेक्टर की 10 आदिवासी आंगनबाडिय़ों में 100-100 किलो गेहूं जून माह में राज्यपाल की ओर से भेंट किया जाएगा। राज्यपाल 10-11 मार्च को पचमढ़ी भ्रमण पर आई थीं। प्रोटोकाल अधिकारी दिवाकर ने स्माइल वेन योजना की प्रशंसा की। गांवों में जाकर डॉक्टर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं। पचमढ़ी के केंद्रों पर बच्चों से पोषण एवं प्री नर्सरी स्कूल से संबंधित प्रश्न भी पूछे।