पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई कर्मियों को योजनाओं का लाभ दें, आवास योजना में प्राथमिकता दें: सूरज खरे

सफाई कर्मियों को योजनाओं का लाभ दें, आवास योजना में प्राथमिकता दें: सूरज खरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष सूरज खरे ने गुरुवार को नपा सभागृह में सफाई कर्मचारियों और नपा अधिकारियों की बैठक लेकर सफाई कर्मचारियों से चर्चा की।

उन्होंने कहा सफाई कर्मचारियों को शासन से उनके लिए सभी सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिले। इसके अलावा पीएम आवास में भी पात्र कर्मचारियों को प्राथमिकता देने की बात कही। उपाध्यक्ष ने प्रभारी सीएमओ नरेंद्र रघुवंशी को कर्मचारियों का निर्धारित समय पर मेडीकल चैकअप कराने के निर्देश दिए। इसमें सीएमओ रघुवंशी, सेनेटरी प्रभारी यासीन खान एवं नपा कर्मचारी उपस्थित रहे। पिपरिया के बाद आयोग उपाध्यक्ष बनखेड़ी भी गए।

खबरें और भी हैं...