पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12वीं में कम प्रतिशत बनने पर छात्रा ने लगाई फांसी

12वीं में कम प्रतिशत बनने पर छात्रा ने लगाई फांसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधी वार्ड पुरानी बस्ती इलाके में 12वीं में कम नंबर आने पर एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक गुरुवार दाेपहर ज्योति अहिरवार (18) ने घर में आत्महत्या कर ली। टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया प्रथमदृष्टया 12वीं में कम प्रतिशत आने के कारण आत्महत्या करना माना जा रहा है। युवती के माता-पिता ईंट बनाने का काम करते हैं। गुरुवार दोपहर घर के सदस्य नहीं थे। मर्ग कायम करके पुलिस जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट से स्थित स्पष्ट होगी। सरदार वार्ड में एक नाबालिग अमन तिवारी (17) ने बुधवार रात में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आना बाकी है।

खबरें और भी हैं...