पिपरिया| सांडिया रोड पर भागवत कथा के दूसरे दिन नेमावर के पंडित हरीश शर्मा ने सत्य का महत्व बताया। सत्य को पहले स्वीकार कर लो तो जीवन सुधर जाएगा। भगवान की कृपा पर हम पर बनी रहे, हमेशा सत्य का आचरण करें। मनुष्य को भगवान के नाम का उच्चारण करते रहना चाहिए। लोग स्वार्थी न बने क्योंकि जीवन में कर्म और भाग्य के अनुसार ही लोगों को मिलता है। इससे ज्यादा कुछ नहीं मिलता है। भगवान की शरण में गए लोगों के पास भौतिक सुविधाएं नहीं लेकिन मन की शांति और आध्यात्मिक एकाग्रता बहुत है। भौतिक सुविधाएं तो लोगों के पास बहुत हैं लेकिन घरों में परेशानी है। परिवारों में शांति का वातावरण नहीं बचा है। कथा दोपहर 2 से 6 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम 22 मई तक चलेगा।