पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी अस्पताल में सीजर ऑपरेशन के 750, एक्स रे के 150 रुपए तय

सरकारी अस्पताल में सीजर ऑपरेशन के 750, एक्स-रे के 150 रुपए तय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी अस्पताल में रोगी कल्याण समिति ने व्यवस्थाओं के लिए सेवाओं पर शुल्क तय किया अब लोगों को शुक्रवार से रोकस की आय बढ़ाने और व्यवस्था संचालन में आने वाली आर्थिक दिक्कतों काे दूर करने के लिए शुल्क लागू किया हैं।

डिजिटल एक्स-रे कराने के लिए बीपीएल हितग्राही से 50 रुपए, सामान्य वर्ग से 150 रुपए, सामान्य वर्ग से सीजर ऑपरेशन के 750 रुपए और बीपीएल से 250 रुपए शुल्क तय किया। प्राइवेट वार्ड प्रति दिवस 500 रुपए शुल्क तय किया। ऑक्सीजन शुल्क 100 रुपए है। सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन करीब 250 मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। अस्पताल में महीने भर में करीब 10 सीजर होते हैं। गुरुवार से अस्पताल में ऑपरेशन शुरू कर दिया। विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने बुधवार को ओटी के लिए 1.5 टन का एयर कंडीशन भेंट कर दिया है।

डिजिटल एक्स-रे मशीन का इंस्टॉलेशन होना है

सरकारी अस्पताल को डिजिटल एक्स-रे मशीन मिली। इसका इंस्टॉलेशन होना बाकी है। अस्पताल में मशीन चलाने के लिए स्थाई तकनीशियन नहीं है। सोहागपुर से 3 दिन के लिए एक तकनीशियन आ रहा है। अस्पताल उन्नयन के बाद 100 बिस्तर अस्पताल बिल्डिंग तैयार हो गई है। धीरे-धीरे सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। ब्लड स्टोरेज यूनिट चालू कर दिया लेकिन ब्लड रखना शुरू नहीं हुआ। सोनोग्राफी मशीन, ईसीजी मशीन चलाने के लिए लोगों की जरूरत हैं। गर्भवती महिलाओं के परिजन निजी सेंटरों पर 500-600 रुपए दे रहे हैं। लोगों की मांग है शासन मशीन उपलब्ध कराए।

रोकस ने सुविधाओं पर शुल्क तय किए हैं

रोकस ने सुविधाओं पर शुल्क तय किए हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए शुल्क तय किए ताकि सेवाएं सुचारू चलती रहें। डॉ. एके अग्रवाल, बीएमओ, पिपरिया

रोकस ने सुविधाएं की दरें तय कर दी हैं। अस्पताल में यह दरें शुक्रवार से लागू हो जाएंगी। एसएस सोडानी, रोकस प्रभारी, पिपरिया

खबरें और भी हैं...