पिपरिया| महाराणा प्रताप वार्ड की आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को अटल बाल पालक ममता नागवंशी ने कूलर भेंट कर बच्चों के लिए खाद्य सामग्री भेंट की। गर्भवती महिलाओं को ध्यान रखने और खान-पान और दवा संबंधी सलाह दी। कम वजन और अति कम वजन बच्चों के बारे में जानकारी ली। पर्यवेक्षक चित्रलेखा श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक सरिता रघुवंशी, शौर्य दल सदस्य ममता बमाेरिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता देवीकांता पाठक, रेखा व्यवहार, विनीता विश्वकर्मा, सहायिका विद्या ऊमरे उपस्थित रहीं।