पिपरिया| भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार दोपहर में एसडीएम और एसडीओपी को ज्ञापन देकर किसान संघ के जिला सदस्य गोपाल पटेल को धमकाने वाली महिला पर कार्रवाई की मांग है। महिला ने मोबाइल पर स्वयं को भाजपा कार्यकर्ता बताकर धमकाया था। किसान संघ के प्रांतीय सदस्य केशव तिवारी एवं गोपाल पटेल व अन्य ने ज्ञापन दिया। पटेल ने कहा उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का विरोध किया। ग्राम मछेरा कलां (बनखेड़ी) के स्थानीय कुछ लोग अवैध शराब बिक्री में शामिल है। किसान संघ ने मछेरा गांव में अवैध शराब जब्त कराई थी। एक मोबाइल नंबर से कॉल आया और एक महिला ने स्वयं का नाम श्रद्धा बताते हुए धमकाया कि तुम मेरे रिश्तेदारों को परेशान कर रहे हो। पदाधिकारियों की मांग है कि ग्रामीण अंचल में मादक पदाथोर्ं का अवैध व्यापार साथ जुए, सट्टा की रोकथा पुलिया प्रशासन कराए। इन बिंदुओं पर पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पटेल ने 9 मई को बनखेड़ी थाने में इस मामले में आवेदन भी दिया गया था।