पिपरिया| मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पुरानी योजनाओं का नया पैकेज मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना बनाकर शनिवार से जनता के लिए सौंप दिया। लोगों को पट्टे, मकान, मेडिकल की सुविधा सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। योजना शुरू करने सीएम दोपहर 1 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसके पहले रोड शो किया। मंगलवारा चौराहे पर उन्हें लड्डुओं से तौला गया। पढ़ें पेज|22 पर
तेंदूपत्ता संग्राहकों को चप्पल, साड़ी भेंट की
सीएम ने 2 महिलाओं को चप्पल पहनाई। साड़ी और पानी की बॉटल भेंट की। लैपटॉप पर क्लिक करके तेंदूपत्ता संग्राहकों को 3 करोड़ रुपए का बोनस बांटा। तेंदू पत्ता संग्रहण की दर 1250 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए प्रति बोरा की। 30,000 तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 6.18 करोड़ का बोनस वितरण होना है।