पिपरिया| महाराणाप्रताप वार्ड निवासी शिक्षक चंदनसिंह धाकड़ (52) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार दोपहर की है। प्रथमदृष्टया पारिवारिक विवाद के कारण फांसी लगाने का कारण सामने आ रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पीएम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो जाएगी।